LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

IPL 2025 kkr vs srh: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया, वेंकटेश अय्यर का धमाका

: IPL 2025 में KKR ने SRH को 80 रनों से हराया। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाए, जवाब में हैदराबाद 120 पर ऑलआउट हो गया। वेंकटेश अय्यर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली।

 IPL 2025 kkr vs srh: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदर
IPL 2025 kkr vs srh- फोटो : social media

IPL 2025 kkr vs srh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आज के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से हरा दिया।कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए।जवाब में सनराइजर्स 120 रनों पर ऑलआउट हो गई।वेंकटेश अय्यर (60 रन) और अंगकृष रघुवंशी (50 रन) ने शानदार पारियां खेलीं।वैभव अरोड़ा (3 विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (2 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।बता दें कि केकेआर की यह दूसरी जीत है, जबकि सनराइजर्स ने लगातार तीसरा मैच गंवा दिया।

SRH के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, 120 रन पर सिमटी टीम

201 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई।पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद SRH संभल नहीं सका। SRH का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। डेब्यूटेंट कामिंदु मेंडिस (27) और नीतीश रेड्डी (19) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। आलम ये रहा कि SRH की पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई और KKR ने 80 रनों से मैच जीत लिया।

KKR की शानदार बल्लेबाजी, वेंकटेश अय्यर ने दिखाया दम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही।दूसरे ही ओवर में क्विंटन डिकॉक (1) आउट हो गए।सुनील नरेन (7) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला।दोनों ने 81 रनों की साझेदारी की।रहाणे ने 38 रन (27 गेंद, 4 छक्के, 1 चौका) बनाए।रघुवंशी ने 50 रन (32 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) बनाए।रघुवंशी के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने पारी को नया मोमेंटम दिया।दोनों ने 41 गेंदों पर 91 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की।वेंकटेश अय्यर ने 60 रन (29 गेंद, 7 चौके, 3 छक्के) बनाए।आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल रनआउट हो गए।

हमेशा रहा है कोलकाता का दबदबा

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 28 मुकाबले हुए हैं। इसमें से KKR ने 19 बार जीत दर्ज की है।SRH सिर्फ 9 मुकाबले ही जीत सका है।पिछले सीजन में भी KKR ने SRH के खिलाफ तीनों मैच जीते थे, जिसमें फाइनल भी शामिल था।

NSIT
Nsmch