LATEST NEWS

  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर बने शिक्षक
  • Bihar News : KYP योजना से संवर रहा युवाओं का भविष्य, पश्चिम चंपारण के वरुण देव कंप्यूटर सीखकर

  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क

  • Mallikarjun Kharge
  • नीतीश कुमार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे... श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न दिलाएगी कांग्रेस

  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस में भिड़े BJP और JDU नेता
  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस

  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई पार्टी प्रमुख का अधिकार
  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई

kkr vs gt ipl 2026: KKR की दमदार जीत, GT को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखी कायम, शुभमन गिल की पारी गई बेकार

kkr vs gt ipl 2026: IPL 2026 में KKR ने GT को 29 रन से हराया। फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां।

 kkr vs gt ipl 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार- फोटो : social media

 kkr vs gt ipl 2026: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं। यह मैच 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 247 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। फिन एलन ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन बना डाले। उनकी पारी में 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। एलन को आर साई किशोर ने आउट किया।

गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रन की साझेदारी हुई। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की वजह से KKR ने 247 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

 गुजरात टाइटन्स की शुरुआत तेज

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत तेज रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। साई सुदर्शन 23 रन बनाकर चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निशांत सिंधु सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट सुनील नरेन ने लिया। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दोनों के बीच 128 रन की बड़ी साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वह सुनील नरेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए।

NSIT
Nsmch

जोस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की

जोस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि जरूरी रनरेट लगातार बढ़ता गया और गुजरात की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साई सुदर्शन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने आए और 28 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स ने 13 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हासिल किए हुए हैं।

IPL में अब तक KKR और GT के बीच 7 मुकाबले

अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो IPL में अब तक KKR और GT के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 17 अप्रैल 2026 को खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स ने KKR को 5 विकेट से हराया था।