LATEST NEWS

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

सात महीने बाद मैदान में उतरेंगे किंग कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला वनडे मैच कल

सात महीने बाद मैदान में उतरेंगे किंग कोहली और हिटमैन रोहित श

Patna – कल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग सात महीने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर क्रिकेट मैदान में नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच कल पहला वनडे खेला जाएगा। 

टीम इंडिया के नए कप्तान शुभगन गिल के लिए यह चैलेंज अलग होगा। कप्तान नया है, जो पहली बार इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाल रहा है। इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों ने टीम की कमान संभाली है। गिल पर उसी विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव होगा।

इस सवाल का जवाब चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने दिया। उन्होंने कहा- 'रोहित और कोहली के प्रदर्शन का मूल्यांकन हर मैच के बाद नहीं, बल्कि हर सीरीज के बाद होगा।' अगरकर ने आगे कहा- 'अगर वे (रोहित-कोहली) ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बना पाते तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा और अगर वे तीन शतक भी बना लें, तो इसका अर्थ यह नहीं कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए अभी से चयनित मान लिया जाए।'