LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

बिहार के तीन क्रिकेटरों को पहली बार मिली 'टीम इंडिया' में जगह, ईशान किशन के साथ ये दो प्लेयर्स जाएंगे इंग्लैंड दौरे पर

बिहार के लिए गर्व और हर्ष इस बार क्रिकेट के मैदान से आया है. पहली बार बिहार के तीन खिलाडियों का चयन टीम इंडिया ए के लिए हुआ है. इंग्लैंड दौरे पर जा रही टीम के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें बिहार के तीनों खिलाडी शामिल हैं.

Bihar Cricketer in Team India
Bihar Cricketer in Team India- फोटो : news4nation

Bihar Cricketer: बिहार के नौनिहाल खिलाडियों का जलवा अब क्रिकेट के मैदान पर सात समुन्दर पार भी दिखेगा. आईपीएल सहित क्रिकेट के कई टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले बिहार के तीन खिलाडियों को एक साथ इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किये जाने की घोषणा हुई है. बिहार के लिए यह पहला मौका है जब एक साथ राज्य के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में खेलने के लिए चयनित हुए हैं. बीसीसीआई की ओर से  इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ए टीम में  ईशान किशन, आकाश दीप और मुकेश कुमार का चयन किया गया है. तीनों ही खिलाडी बिहार मूल के हैं. तीनों अब टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ेंगे.  ईशान किशन पटना के हैं जबकि मुकेश कुमार गोपालगंज और आकाश दीप रोहतास के हैं. 

इंडिया-ए का इंग्लैंड दौरा चार दिवसीय मैचों का है, जिसमें दो मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 30 मई से 2 जून तक और दूसरा 6 से 9 जून तक खेला जाएगा.  इसमें चयनित होने वाले खिलाडियों में अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे शामिल हैं. 

ईशान ने बढ़ाया बिहार का मान

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पिछले लंबे अरसे से भारतीय टीम के लिए कई मौकों पर शानदार खेल दिखा चुके हैं. आईपीएल में भी उनका जलवा रहा है. इस वर्ष आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले में उन्होंने 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. पिछली बार BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर कर दिया गया था लेकिन अब फिर से इंडिया-ए का हिस्सा बनकर वे इंग्लैंड में अपना शानदार खेल दिखा सकते हैं. वहीं बिहार के कई खिलाडी ईशान को अपना आदर्श मानते हैं. पटना में जब भी ईशान रहते हैं तो अक्सर भी बिहार के युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आते हैं. 

आकाश दीप और मुकेश का बढ़ा कद 

आकाश दीप और  मुकेश कुमार मौजूदा समय में BCCI के ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं. आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में तीन विकेट लेकर सबको अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. वहीं मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर अपने खेल से सबको प्रभावित किया था. अब दोनों ही खिलाडी इंडिया-ए का हिस्सा बनकर इंग्लैंड दौरा  करेंगे. 

NSIT
Nsmch