LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

KKR VS LSG Match: थ्रिलर का फुल डोज!आखिरी गेंद पर लखनऊ की जीत! KKR से छीना मैच, 21 साल के मुकुल चौधरी बने हीरो

KKR VS LSG Match: KKR बनाम LSG के बीच खेले गए IPL के मुकाबले में मुकुल चौधरी के 54 रन से लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से हरा दिया है। आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मैच।

KKR VS LSG Match
जीत छीन ले गई लखनऊ- फोटो : social media

KKR VS LSG Match:  आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बेहद रोमांचक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इस जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 54 रन बनाकर हारी हुई बाजी पलट दी। उनके साथ आयुष बदोनी ने भी 54 रन की अहम पारी खेली।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रन की मजबूत साझेदारी हुई, जिससे टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी।

Diarch GO

लखनऊ के गेंदबाजों की आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी

हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद कोलकाता की पारी धीमी पड़ गई। रिंकू सिंह फिर से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन (32*) और रोवमैन पावेल (39*) क्रीज पर टिके रहे, लेकिन तेजी से रन नहीं बना सके, जिससे टीम 200 के पार नहीं पहुंच पाई। लखनऊ के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए। एम सिद्धार्थ और दिग्वेश सिंह राठी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट लिया।

लखनऊ की शुरुआत ठीक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत ठीक रही। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन एक ही ओवर में दोनों आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और आयुष बदोनी ने पारी को संभाला, लेकिन पंत जल्दी आउट हो गए।इसके बाद लखनऊ की टीम पर दबाव बढ़ गया। निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, आयुष बदोनी ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाले रखा। आखिर में मुकुल चौधरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया और आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में लखनऊ को जीत दिला दी।

NSIT
Nsmch