LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

LSG VS MI: IPL 2025 में आज लखनऊ और मुंबई होगा आमने सामने, दोनों टीमों में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानिए हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन है आगे...

LSG VS MI: आज आईपीएल के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

LSG VS MI
LSG VS MI- फोटो : social media

LSG VS MI: IPL 2025 जारी है। अब तक आईपीएल में 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आज 16वां मुकाबला खेला जाएगा। आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समानुसार 7.30 बजे से होगा। 7 बजे टॉस होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह दोनों टीमों की मौजूदा सीजन में पहली भिड़ंत है और फैंस की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

हेड टू हेड मुकाबला 

वहीं अगर अब तक के रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस पर दबदबा कायम रखा है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से 5 मुकाबलों में जीत एलएसजी के नाम रही है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र जीत 2023 में दर्ज की थी। एलएसजी ने पिछले तीन मैचों में लगातार एमआई को हराया है। ऐसे में टीम इस विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेगी।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। फिलहाल टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अगर मुंबई आज का मुकाबला जीत लेती है तो वह कम से कम पांचवें पायदान पर पहुंच जाएगी और बड़ी जीत की स्थिति में टॉप-4 में भी प्रवेश कर सकती है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स अपना पिछला मैच हार चुकी है और फिलहाल सातवें स्थान पर है। एलएसजी के लिए यह मुकाबला अहम है, क्योंकि जीत के साथ वे न सिर्फ अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं बल्कि मुंबई के खिलाफ अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को भी बरकरार रख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/आकाश दीप।

NSIT
Nsmch

मुंबई इंडियंस की संभावित XI: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स/मुजीब उर रहमान, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर/सत्यनारायण राजू।