LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज आज से, KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला, कौन मारेगा बाजी, देखिए पूरा शेड्यूल

IPL 2025: आज से आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच KKR और RCB के बीच हुआ। आज दोनों टीम आमने सामने होगी। अब देखना होगा कि कौन सी टीम पहले मैच में बाजी मारती है....

IPL 2025
IPL 2025 - फोटो : social media

IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन आज से धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि करीब 17 साल पहले आईपीएल की शुरुआत भी इन्हीं दो टीमों के बीच मुकाबले से हुई थी। उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम की विस्फोटक 158 रनों की पारी आज भी आईपीएल के इतिहास में यादगार मानी जाती है।

74 मैचों का रोमांच, 25 मई को फाइनल

आईपीएल 2025 में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें लीग स्टेज में 70 मैच होंगे। सभी 10 टीमें लीग चरण में 14-14 मैच खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच 13 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर, धर्मशाला, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं।

Diarch GO

कई नए कप्तान और नए नियम

आईपीएल 2025 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस सीजन में कम से कम सात टीमें नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी। कोलकाता ने इस बार श्रेयस अय्यर की जगह अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी है, जो ऑक्शन में बेस प्राइस पर खरीदे गए थे। वहीं, बेंगलुरु ने सभी को चौंकाते हुए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है, जबकि टीम में विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। नए नियमों की बात करें तो गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से दी गई है। वहीं, ओस के प्रभाव को कम करने के लिए शाम के मैचों में नई गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा

आईपीएल 2025 का शेड्यूल (प्रमुख मुकाबले)

22 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

23 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

25 मार्च: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

28 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

25 मई: फाइनल मुकाबला

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

22 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

23 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

25 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

26 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

28 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

29 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

30 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

30 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

31 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स

2 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

3 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

4 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

5 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

5 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

6 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस

7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

8 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

9 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

10 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

12 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

13 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

15 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

16 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

17 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

19 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

20 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

21 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस

22 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

25 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

26 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

27 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस

29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

1 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

2 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

4 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

4 मई - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

5 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

6 मई - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस

7 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

8 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

9 मई - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

11 मई - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

11 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस

12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 मई - गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

15 मई - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

17 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

18 मई - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

20 मई - क्वालीफायर 1

21 मई - एलिमिनेटर

23 मई - क्वालीफायर 2

25 मई - फाइनल

आईपीएल 2025: नए सितारे और उम्मीदें

आईपीएल का यह सीजन नए सितारों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगा। फैंस को उम्मीद है कि कोई खिलाड़ी मैकुलम की तरह धमाकेदार पारी खेलकर नए युग की शुरुआत को यादगार बना देगा। साथ ही, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैंअब देखना होगा कि आईपीएल 2025 में कौन-सी टीम नए इतिहास रचती है और कौन-सा खिलाड़ी इस सीजन का नया सुपरस्टार बनता है।

NSIT
Nsmch