LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

MI VS RCB: आखिर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में RCB ने 12 रनों से मारी बाजी! 10 सालों बाद मुंबई को उसी के घर में हारने में कामयाब हुई किंग कोहली की टीम

RCB ने वानखेड़े में 10 साल बाद MI को हराया। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के बावजूद विराट और पाटीदार के अर्धशतकों ने RCB को 12 रन से जीत दिलाई। जानिए पूरे मैच का रोमांच।

MI VS RCB: आखिर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में RCB ने 12 रनो
MI VS RCB- फोटो : social media

MI VS RCB:  IPL में खेले गए आज 7 अप्रैल 2025 के RCB बनाम MI के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को रनों से हारा दिया। ये बीते 10 सालों में पहली बार RCB ने मुंबई इंडियस को उसी के घर में हराने में कामयाब हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। RCB के पारी में विराट कोहली ने शानदार 67 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पट्टिकल ने 37 और आखिर में कप्तान रजत पाटीदार ने तेज-तर्रार 32 गेदों पर शानदार 64 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं रही सही कसर जितेश शर्मा ने पूरी कर दी। उन्होंने आखिरी  में महज 19 गेदों की छोटी पारी में 40 रन बनाए। 

मुंबई की डगमगाती शुरुआत, फिर हार्दिक और तिलक की वापसी

222 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत डांवाडोल रही। रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे 12 ओवर में स्कोर 99/4 हो गया।

Diarch GO

फिर आया तूफानी मोड़ – हार्दिक पांड्या (15 गेंद में 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंद में 56 रन) की आक्रामक साझेदारी ने मैच में जान भर दी। इन्होंने RCB के गेंदबाजों को चारों खाने चित कर दिया।

13वां ओवर: 17 रन

14वां ओवर (हेज़लवुड): 22 रन

15वां ओवर: 19 रन

16वां ओवर: 13 रन

17 ओवर के बाद मुंबई 181/4 पर पहुंच चुकी थी और जीत की उम्मीदें ज़ोर पकड़ चुकी थीं।

18वें ओवर में टूटी उम्मीदें, RCB ने कर दिया वानखेड़े में चमत्कार

भुवनेश्वर कुमार ने 18वें ओवर में तिलक वर्मा को आउट कर RCB को मैच में वापस ला दिया। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया और मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।अंततः मुंबई 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी और RCB ने 12 रन से जीत दर्ज की।

NSIT
Nsmch

आंकड़ों की नजर से: RCB की खास जीत

वानखेड़े स्टेडियम में RCB की यह जीत 10 साल बाद आई है।विराट कोहली का यह IPL 2025 का तीसरा अर्धशतक है।हार्दिक और तिलक की साझेदारी ने 55 गेंदों में 82 रन बनाए।