LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज अहमदाबाद में होगा रोमांचक मुकाबला, नए कप्तान संभाल रहे टीम की कमान, जानिए कौन मारेगा बाजी

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आज 5वां मुकाबला है। आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का आमना सामना होगा। टीम नए कप्तान के नेतृत्व में आईपीएल 2025 में पहली बार मैदान में उतरेगी।

शुभमन गिल श्रेयस अय्यर
Gujarat Titans vs Punjab Kings- फोटो : social media

IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थीं, ऐसे में इस बार अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

टीमों की कप्तानी में बदलाव

गुजरात टाइटंस की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी, जो पिछले सीजन में पहली बार कप्तान बने थे। वहीं, पंजाब किंग्स ने इस बार टीम की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंपी है। जिससे टीम को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

गुजरात टाइटंस- मजबूत वापसी की तैयारी

गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था और 2023 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन 2024 का सीजन उनके लिए निराशाजनक रहा और टीम आठवें स्थान पर रही। इस बार टीम मजबूत वापसी की कोशिश करेगी। गुजरात ने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। टीम में जोस बटलर, मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा जैसे बड़े नाम जुड़ गए हैं, जिससे उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजबूत हुई हैं। हालांकि, टीम की टॉप ऑर्डर पर अधिक निर्भरता (शुभमन गिल, बटलर और साई सुदर्शन) चिंता का विषय हो सकती है।

पंजाब किंग्स- प्लेऑफ में पहुंचने का सपना

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद से प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है। इस बार टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ नए जोश के साथ उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और जोश इंगलिस जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में पंजाब के पास अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल जैसे घातक गेंदबाज हैं, जो गुजरात के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को चुनौती दे सकते हैं।

NSIT
Nsmch

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में अब तक गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। गूगल के अनुमान के अनुसार, आज के मैच में भी गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना 54 प्रतिशत है, जबकि पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना 46 प्रतिशत बताई जा रही है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस (GT):- शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, राशिद खान, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव।

पंजाब किंग्स (PBKS):- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर।

कहां और कब देख सकते हैं मैच?

यह मुकाबला 25 मार्च 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।