LATEST NEWS

  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 प्रतिभागी केवड़िया के लिए रवाना,

  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिलावटी मसाले किये गए जब्त
  • Bihar News : पटना में 'शकीरा फूड प्रोडक्ट' फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा,

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की मारपीट और अभद्रता
  • Bihar News : बेगूसराय में मेला देखकर लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने घेरकर की

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत की वापसी, शमी को नहीं मिला मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान,

N4N Desk - साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 14 नवंबर से शुरू हो रहे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। वहीं ऋषभ पंत की पार्टी में वापसी  हो गई है। वहीं मोहम्मद शमी को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है। हालांकि घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि शमी को सीरीज के लिए मौका मिल सकता है।

यह टेस्ट सीरीज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली बहुप्रतीक्षित भिड़ंत मानी जा रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के लिहाज़ से भी अहम साबित होगी

आकाशदीप को भी चांस

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के संतुलन को मजबूती देंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नई गेंद के मोर्चे पर अनुभव लेकर उतरेंगे. युवा तेज गेंदबाज़ आकाश दीप को भी टीम में मौका दिया गया है, जिससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का अवसर मिल सकता है.

सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से खेला जाएगा. जबकि गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से होगा।

NSIT
Nsmch

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप