LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Indian Cricketer Died: दोस्त के सामने तड़प-तड़पकर भारतीय क्रिकेटर की मौत! मेडिकल इमरजेंसी में लापरवाही की वजह से गई जान, जानें पूरी बात

Indian Cricketer Died: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम सिंह की ट्रेन यात्रा के दौरान मेडिकल सहायता न मिलने से मौत हो गई। जानिए कैसे समय पर मदद न मिलने से एक होनहार खिलाड़ी की जान चली गई।

Indian Cricketer Died
भारतीय क्रिकेटर की मौत!- फोटो : social media

Indian Cricketer Died:  भारत में ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और सुलभ माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने रेलवे की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 38 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम सिंह, जो दिल्ली से ग्वालियर में आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे, ट्रेन में अचानक बीमार पड़ गए। बार-बार की गई आपातकालीन कॉल्स के बावजूद समय पर कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली — और आखिरकार, उनकी जान चली गई।

ट्रेन में हुई तबीयत बिगड़ने की शुरुआत

दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम सिंह बुधवार (5 जून) की रात को हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चढ़े थे। रात को ट्रेन के रवाना होते ही तेज़ दर्द की शिकायत हुई।जैसे-जैसे ट्रेन मथुरा की ओर बढ़ी, उनकी तबीयत और बिगड़ती गई। ट्रेन के मथुरा स्टेशन पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके साथी खिलाड़ियों ने बताया कि विक्रम ट्रेन में दर्द से कराह रहे थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की, और अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Diarch GO

सुबह की मेडिकल कॉल और अनसुनी पुकार

 TOI रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4:58 बजे रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कई बार आपातकालीन कॉल की गई।  ट्रेन में मौजूद किसी मेडिकल स्टाफ या डॉक्टर को उपलब्ध कराने की। हालांकि, बार-बार कॉल्स और अनुरोधों के बावजूद कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई। सुबह 8:10 बजे ट्रेन मथुरा स्टेशन पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

साथी यात्री की पीड़ा

क्रिकेटर के एक साथी खिलाड़ी ने कहा कि वह हमारी आंखों के सामने दर्द से तड़पते रहे, हम चिल्लाते रहे लेकिन कोई मदद नहीं आई। उन्होंने बतायाकि विक्रम सिंह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं थे। वह दिव्यांगता को मात देने वाले हौसले का प्रतीक थे। व्हीलचेयर क्रिकेट में उनका योगदान और जुनून उन्हें एक प्रेरणा बनाता है।

NSIT
Nsmch