LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने की शादी टूटने की पुष्टि, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Smriti Mandhana:काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा किया। साथ ही पलाश ने भी पोस्ट कर आगे बढ़ने की बात की है।

स्मृति मंधाना
शादी टूटने की हुई पुष्टि - फोटो : social media

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल ने अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने अलग-अलग इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते के समाप्त होने की जानकारी दी और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। बता दें कि इनकी शादी को लेकर पिछले कई दिनों से कई खबरें सामने आ रही थी। लेकिन आखिरकार दोनों ने शादी रद्द होने की पुष्टि कर दी है। वहीं पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल ने भी स्मृति और पलाश की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।

स्मृति मंधाना ने भी पुष्टि की

काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि वह प्राइवेट व्यक्ति हैं, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट करना जरूरी हो गया था। मंधाना ने कहा कि मेरे निजी जीवन को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। स्पष्ट कर दूँ कि शादी कैंसिल कर दी गई है। परिवारों ने यह फैसला परस्पर सहमति से लिया है। मैं चाहती हूँ कि लोग इस मामले को यहीं खत्म होने दें और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।

पलाश बोले अफवाहों से आहत हूँ

पलाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह अपनी निजी जिंदगी से एक कदम पीछे हटकर आगे बढ़ने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए बेहद कठिन रहा है क्योंकि लोगों ने बिना वजह और बिना आधार की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। पलाश ने लिखा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। मैं इसे गरिमा के साथ संभालूंगा। उम्मीद है कि लोग बिना सोचे-समझे अफवाहों पर भरोसा करने से बचेंगे, क्योंकि हमारे शब्द कई बार ऐसे घाव दे जाते हैं जिनका एहसास भी नहीं होता।

अफवाह उड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई 

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी जो सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत या भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने इस कठिन समय में समर्थन देने वालों का आभार व्यक्त किया। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही परिवारों ने इसे रद्द करने का निर्णय ले लिया। स्मृति के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है।

NSIT
Nsmch