LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

  • Arwal SHO Suspended
  • Bihar Police:अरवल में 12 घंटे तक चार लोगों को थाने में रखा, IG विकास वैभव ने थानाध्यक्ष को

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

  • Mallikarjun Kharge in Patna Court
  • Political News: खड़गे के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद, पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से मचा बवाल

Sports News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, टी20 वर्ल्ड कप के बीच पिता का निधन, बेटे की शादी से पहले दुनिया को कहा अलविदा

Sports News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। टी20 के बीच पिता के निधन की खबर ने उनको झकझोर कर रख दिया है। रिंकू सिंह की इसी साल शादी भी होने वाली थी..

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : social media

Sports News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टी 20 वर्ल्ड कप के बीच दुखों का पहाड़ टूट गया है। स्टार बल्लेबाज रिंकू के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह करीब डेढ़ साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की लगातार निगरानी और इलाज के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका।

खबर मिलते ही घर पहुंचे थे रिंकू

रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम के साथ चेन्नई में थे, जब उन्हें पिता की हालत बिगड़ने की सूचना मिली। वह तुरंत टीम कैंप छोड़कर ग्रेटर नोएडा पहुंचे और पिता से मुलाकात की। हालांकि मैच से एक दिन पहले वह फिर से टीम से जुड़ गए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में भारत को 72 रन से जीत मिली, लेकिन रिंकू प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह दोबारा परिवार के पास लौटेंगे।

बेटे के सपनों में जीते थे पिता

खचंद्र सिंह का सपना था कि उनका बेटा टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करे। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वीडियो कॉल पर रिंकू से कहा था, “ट्रॉफी जीतकर लाना।” पिता का यह सपना अब अधूरा रह गया।

संघर्षों से भरी रही जिंदगी

रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर के पीछे उनके पिता का बड़ा त्याग और संघर्ष रहा है। अलीगढ़ में गैस सिलेंडर डिलीवरी कर उन्होंने परिवार का पालन-पोषण किया। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट खेलने के जुनून को जिंदा रखा। शुरुआती दौर में वह क्रिकेट के खिलाफ थे, लेकिन बेटे की मेहनत और सफलता ने उनका नजरिया बदल दिया। आईपीएल और टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद भी खचंद्र सिंह ने सिलेंडर डिलीवरी का काम नहीं छोड़ा था। वह कहते थे कि इसी काम ने कठिन समय में परिवार को संभाला है। बेटे के टीम इंडिया में डेब्यू के बाद जब रिंकू घर लौटे और माता-पिता को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की, वह पल उनके जीवन का सबसे गर्व भरा क्षण था।

NSIT
Nsmch

जून में होने वाली थी शादी

रिंकू सिंह के पिता का एक और सपना अधूरा रह गया वो था रिंकू की शादी का सपना। जून 2025 में रिंकू सिंह को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई थी। सूत्रों की मानें तो जून 2026 में उनकी शादी भी होने वाली थी। शादी का मुख्य समारोह काशी में होने वाला है। हालांकि अब इस शादी में रिंकू के पिता शामिल नहीं होंगे और बेटे की शादी का सपना भी अधूरा छोड़ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।