LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

तीसरे वनडे में भी कोहली की विराट पारी, जायसवाल ने जमाया करियर का पहला शतक, शृंखला भारत के नाम

तीसरे वनडे में भी कोहली की विराट पारी, जायसवाल ने जमाया करिय

Patna - टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप से मिली हार के बाद आलोचना का सामना कर रही भारतीय टीम ने वनडे में जोरदार वापसी की है। तीन मैचों की शृंखला को भारत ने 2-1 से जीत लिया है। आज खेले गए तीसरे वनडे मैच को भारत ने नौ विकेट से जीत लिया है। मैच में एक बार फिर से विराट कोहली का बल्ला गरजा है। उन्होंने 65 रन का योगदान दिया।  

वहीं रोहित शर्मा ने भी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित ने 75 रन का योगदान दिया। जबकि ओपनिंग में फार्म से जूझ रहे जायसवान ने अपने करियर की पहली सेंचुरी पूरी की। उन्होंने नाबाद 115 रन बनाएं। इस तरह साउथ अफ्रीका के  270 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 39.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

कोहली का शानदार फार्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद विराट कोहली का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों मैच में बोला। जहां पहले दोनों मैच में उन्होंने सैंचुरी लगाई, वहीं तीसरे  मैच में उन्होंन नाबाद हाफ सेंचुरी लगाई। तीन मैच की सीरीज के बाद उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें वनडे का बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है।