LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

INDIA VS NEW ZEALAND: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, पहले करेगा बैटिंग, टीम इंडिया ने इस खिलाड़ी को दिया मौका

भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगे। जानें मैच का शेड्यूल, टॉस अपडेट, प्लेइंग XI, और सेमीफाइनल शेड्यूल।

INDIA VS NEW ZEALAND: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी
INDIA VS NEW ZEALAND- फोटो : social media

INDIA VS NEW ZEALAND Match: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान के लिए दुबई में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के विजेता को ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान प्राप्त होगा, हालांकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जिससे भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का अवसर मिला है। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है, जिसमें हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। भारतीय टीम चार स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टूर्नामेंट रिकॉर्ड

ICC टूर्नामेंट्स में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड विशेष रूप से अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि भारत केवल 5 बार जीत सका है। दोनों टीमों के सेमीफाइनल स्थान पक्का होने के बावजूद, इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए की विजेता होगी।

भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भी इन दोनों टीमों को आसानी से हराते हुए फाइनल-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी।

NSIT
Nsmch

प्लेइंग XI:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के।

सेमीफाइनल शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच के परिणाम के बाद ही सेमीफाइनल का शेड्यूल सामने आएगा। दूसरी ओर, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं।