LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Vaibhav suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में कर दी चौंके-छक्के की बारिश!टेस्ट में कर दी T-20 वाली बल्लेबाजी

Vaibhav suryavanshi: भारत अंडर-19 के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जानिए कैसे उन्होंने T20 अंदाज़ में रन बनाए और इतिहास रच दिया।

 Vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने उगला आग!- फोटो : social media

 Vaibhav suryavanshi: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से शुरू हुआ है। 21 जुलाई को मैच का दूसरा दिन है और इसी दिन भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया।

इंग्लैंड की पहली पारी 309 रन पर ऑल आउट

इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए। इस पारी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा एकांश सिंह का, जिन्होंने 155 गेंदों में शानदार 117 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ कप्तान थॉमस रो ने 79 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी में खेला तूफानी अंदाज़

जब भारत की अंडर-19 टीम बल्लेबाजी करने आई, तो ओपनर वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे पिच पर उतरे। वैभव सूर्यवंशी ने केवल 14 गेंदों में 20 रन बनाकर एक तेज़तर्रार पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। यानी, उन्होंने कुल 16 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।उनकी यह पारी T20 के अंदाज़ की झलक दिखाती है, भले ही यह फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट का था। हालांकि, उनका विकेट 6वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा, और भारत को शुरुआती झटका 37 के स्कोर पर मिला।

पहले टेस्ट में वैभव का ऑलराउंड प्रदर्शन

पहले टेस्ट मैच में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन और भी खास था। उन्होंने पहली पारी में 14 रन बनाए दूसरी पारी में 44 गेंदों पर 56 रन की आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 9 चौके और 1 छक्का लगाया,गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए।इस प्रदर्शन ने उन्हें पहले यूथ टेस्ट में अर्धशतक और विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई। यह न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि भारत के भविष्य के क्रिकेट के लिए एक आशाजनक संकेत भी है।

NSIT
Nsmch