LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

IND vs ENG 1st Test: इंडियन क्रिकेट टीम के नए-नवेले कप्तान गिल ने जड़ा शानदार शतक! ऋषभ पंत के बल्ले से निकले तेज तर्रार रन, जानें कैसे पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के

IND vs ENG 1st Test: भारत ने लीड्स टेस्ट के पहले दिन 359 रन बनाए। शुभमन गिल 127* और ऋषभ पंत 65* रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने भी जड़ा शानदार शतक।

IND vs ENG 1st Test:
भारत ने लीड्स टेस्ट के पहले दिन - फोटो : social media

IND vs ENG 1st Test: हेडिंग्ली, लीड्स में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 359 रन बना लिए हैं और सिर्फ 3 विकेट गंवाए हैं। कप्तान शुभमन गिल 127 रन पर नाबाद हैं और उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर डटे हुए हैं।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया।

ओपनिंग में राहुल-जायसवाल ने रखी मजबूत नींव

मैच की शुरुआत में ही भारतीय सलामी जोड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ 91 रनों की मजबूत साझेदारी की।केएल राहुल ने संयम से खेलते हुए 42 रन बनाए लेकिन जो रूट को कैच थमा बैठे।यह रूट के टेस्ट करियर का 209वां कैच रहा।यशस्वी जायसवाल ने लाजवाब बल्लेबाज़ी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली।यह जायसवाल का टेस्ट करियर का 5वां शतक था और इंग्लैंड की धरती पर उनका यह पहला शतक भी रहा। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ 129 रन की साझेदारी की।

Diarch GO

साई सुदर्शन का डेब्यू हुआ फीका

भारत के लिए इस मैच में साई सुदर्शन ने टेस्ट डेब्यू किया, लेकिन वह खाता खोले बिना शून्य पर आउट हो गए। डेब्यू मैच में इस तरह का प्रदर्शन निराशाजनक जरूर है, लेकिन भविष्य में उन्हें और मौके मिल सकते हैं।

शुभमन गिल का कप्तानी पारी में शतक

कप्तान के रूप में खेलते हुए शुभमन गिल ने 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंत तक 127 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका एक ऐतिहासिक शतक है क्योंकि वह बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।उनसे पहले विजय हजारे (1951), सुनील गावस्कर (1976) और विराट कोहली (2014) ऐसा कर चुके हैं।गिल की यह कप्तानी पारी टीम इंडिया को मनोबल और रणनीतिक मजबूती दोनों प्रदान कर रही है।

NSIT
Nsmch

पंत की धमाकेदार वापसी

ऋषभ पंत, जो अब उपकप्तान हैं, ने भी शानदार वापसी करते हुए 65 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने गिल के साथ मिलकर 138 रनों की साझेदारी की और भारतीय पारी को गहराई दी।यह साझेदारी अब तक के सबसे स्थिर और मजबूत साझेदारियों में से एक रही है।