LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Asia Cup Final 2025 : भारतीय टीम की जीत गदगद हुआ BCCI,खिलाड़ियों के लिए खोल दिया खजाना, करोड़ों के इनाम का ऐलान

Asia Cup Final 2025 :टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया।

भारतीय टीम
BCCI का ऐलान - फोटो : social media

Asia Cup Final 2025 : एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तिलक वर्मा (69* रन, 53 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) और शिवम दुबे (33 रन, 22 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारियों के दम पर जीत हासिल की। टीम इंडिया के शानदार जीत से खुश होकर बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 21 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई का ऐलान 

दरअसल, टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा “3 झटके, रिस्पॉन्स शून्य। एशिया कप चैंपियन।”

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया और 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गया। कुलदीप ने चार विकेट झटके। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती पांच ओवर में तीन विकेट गिर गए। हालांकि तिलक वर्मा ने एक छोर संभालते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। उनके साथ संजू सैमसन (24 रन) और शिवम दुबे (33 रन, 21 गेंद) ने अहम योगदान दिया।

NSIT
Nsmch

आखिरी ओवर में जीता भारत

भारत को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। तिलक ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

हैट्रिक जीत से गदगद प्रशंसक

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को लीग मैच और सुपर-4 मुकाबले में हराया था। फाइनल में जीत दर्ज कर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक पूरी की। जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।