LATEST NEWS

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

भारत से खेलने से मुकरा पाकिस्तान, ICC आगबबूला, PSL पर बैन और अरबों के फंड पर रोक की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान के इनकार ने क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कड़े एक्शन की तैयारी में है।

भारत से खेलने से मुकरा पाकिस्तान, ICC आगबबूला, PSL पर बैन और

N4N Desk - टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान के इनकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। सूत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस गंभीर मुद्दे पर मंगलवार या बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ न खेलने का ऐलान कर दिया है, लेकिन ICC का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

मैदान पर वॉकओवर और पॉइंट्स का नुकसान 

अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को निर्धारित मैच में भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरता है, तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ICC के नियमों के अनुसार, भारत को इस मैच के लिए 'वॉकओवर' दे दिया जाएगा, जिससे पाकिस्तान को दो महत्वपूर्ण अंक गंवाने होंगे। इसके साथ ही, मैच न खेलने के कारण पाकिस्तान के नेट रन रेट (NRR) पर भी बेहद बुरा असर पड़ेगा, जो टूर्नामेंट में उनकी आगे की राह मुश्किल कर सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया प्रतिबंधों का साया 

मैदान के बाहर ICC द्वारा लगाए जाने वाले संभावित प्रतिबंध पाकिस्तान क्रिकेट की कमर तोड़ सकते हैं। चर्चा है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अंतरराष्ट्रीय मान्यता छीनी जा सकती है और विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक लग सकती है। इसके अलावा, ICC के राजस्व पूल से पाकिस्तान को मिलने वाले फंड में भारी कटौती की जा सकती है, जिस पर PCB आर्थिक रूप से पूरी तरह निर्भर है। द्विपक्षीय सीरीज पर रोक और एशिया कप से बाहर किया जाना भी संभावित कार्रवाई का हिस्सा है।

NSIT
Nsmch

ब्रॉडकास्टर्स का दबाव और राजस्व का संकट 

भारत और पाकिस्तान का मैच दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला होता है। इस मैच के रद्द होने से ब्रॉडकास्टर्स को अरबों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। ICC ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 1996 और 2003 के विश्व कप में भी कुछ देशों ने मैच खेलने से इनकार किया था, लेकिन आखिरी समय पर इस तरह का हाई-प्रोफाइल बहिष्कार पहले कभी नहीं देखा गया।

PCB अध्यक्ष की चुप्पी और कप्तानी का बयान 

दिलचस्प बात यह है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, इस संवेदनशील मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने स्पष्ट कर दिया है कि टीम सरकार के फैसले का पालन करेगी। यह विवाद तब और गहरा गया जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। अब सबकी नजरें ICC की आगामी बैठक पर टिकी हैं।