LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IND VS AUS Match ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हराया था। सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

IND VS AUS Match ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाज
IND VS AUS Match- फोटो : social media

 IND VS AUS Match:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार (4 मार्च) को दुबई में खेला जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने वाली है। बता दें कि  टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का सुनहरा मौका है, जिसने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हराया था। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगी, और मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है।

सेमीफाइनल की तारीख और समय

यह महा मुकाबला मंगलवार दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होगा, और भारत इस बार नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा। टीम इंडिया को सेमीफाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Diarch GO

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत के लिए श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे और उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय है। इसके अलावा, शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। केएल राहुल और विराट कोहली से भी बड़े योगदान की उम्मीद होगी, जो भारत के मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अब तक 84 वनडे मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 57 में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

NSIT
Nsmch

ऑस्ट्रेलियाई टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में केवल एक ही मैच जीता है, क्योंकि उनके दो ग्रुप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर-मैकगर्क ओपनिंग के लिए आ सकते हैं, जबकि स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। गेंदबाजी में एडम ज़म्पा और ग्लेन मैक्सवेल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।