LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Hardik pandya girlfriend: हार्दिक पांड्या ने मारा106 मीटर का गगनचुबीं छक्का, शानदार शॉट देख खुशी से झूम उठी गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया

हार्दिक पांड्या के 106 मीटर छक्के ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंचाया। जैस्मिन वालिया की खुशी ने उनके रिश्ते की ओर इशारा किया।

Hardik pandya girlfriend: हार्दिक पांड्या ने मारा106 मीटर का
hardik pandya new girlfriend- फोटो : social media

Hardik pandya girlfriend: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें एक 106 मीटर का लंबा छक्का भी शामिल था। इस छक्के ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया, और इस दौरान स्टैंड्स में बैठी उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया की ख़ुशी भी देखने लायक थी।

हार्दिक पांड्या का 106 मीटर का छक्का

45वें ओवर की चार डॉट गेंदों के बाद, पांड्या ने पांचवी गेंद पर 106 मीटर का विशाल छक्का जड़ दिया। इस छक्के ने न केवल मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया, बल्कि पांड्या के इस शानदार शॉट से पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। विराट कोहली और गौतम गंभीर समेत सभी दर्शकों ने इस छक्के पर जोरदार तालियां बजाईं।

जैस्मिन वालिया की मौजूदगी और खुशी

स्टेडियम में जैस्मिन वालिया भी मौजूद थीं, जो पांड्या के इस शॉट पर खुशी से झूम उठीं। जैस्मिन को इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए देखा गया है, और जब भी हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करते हैं, उनकी खुशी खास नजर आती है। यह उनके और पांड्या के बीच खास रिश्ते की ओर इशारा करता है, जिसे लेकर फैंस काफी अटकलें लगा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 265 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और अपनी 28 रनों की पारी में 1 चौका और 3 शानदार छक्के जड़े। भारत ने यह मुकाबला 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत का फाइनल मुकाबला दुबई में

इस जीत के साथ भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे, जिससे भारत के फाइनल में प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा।