LATEST NEWS

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार : इस गेंदबाज ने एक ओवर में चटकाए 5 विकेट, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में वो इतिहास रच गया है, जिसे अब तक कोई भी पुरुष या महिला गेंदबाज नहीं छू सका तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार : इस गेंदबाज ने एक ओवर मे

N4N Desk -  इंडोनेशिया के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना (Gede Priandana) ने क्रिकेट की दुनिया में वो इतिहास रच दिया है, जिसे अब तक कोई भी पुरुष या महिला गेंदबाज नहीं छू सका था। मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को बाली में कंबोडिया के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में प्रियंदना ने एक ही ओवर में पांच विकेट चटकाकर सनसनी फैला दी। इस जादुई प्रदर्शन के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

बाली में दिखा प्रियंदना का 'पंच' अवतार

इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच खेली जा रही सीरीज के इस मुकाबले में इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंबोडिया की टीम ने एक समय 5 विकेट पर 106 रन बना लिए थे और मैच रोमांचक मोड़ पर था। लेकिन तभी प्रियंदना की गेंदबाजी का वो तूफान आया जिसने कंबोडियाई पारी को तिनकों की तरह बिखेर दिया और इंडोनेशिया की जीत पक्की कर दी।

हैट्रिक के साथ शुरू हुआ विकेटों का पतझड़

प्रियंदना के उस ऐतिहासिक ओवर की पहली तीन गेंदों ने ही मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन रथनक को लगातार आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। चौथी गेंद डॉट रही, लेकिन प्रियंदना का कहर यहीं नहीं रुका। ओवर की अंतिम दो गेंदों पर उन्होंने मोंगदारा सोक और पेल वेन्नक को पवेलियन भेजकर एक ही ओवर में पांच विकेट लेने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दुनिया के पहले गेंदबाज बने प्रियंदना

 क्रिकेट के इतिहास में लसिथ मलिंगा और राशिद खान जैसे दिग्गजों ने चार गेंदों पर चार विकेट (डबल हैट्रिक) लेने के कारनामे किए हैं, लेकिन एक ही ओवर में पांच शिकार करने का गौरव सिर्फ प्रियंदना को मिला है। यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक ओवर में 5 विकेट लेना लगभग असंभव माना जाता था, जिसे इस युवा गेंदबाज ने हकीकत में बदल दिया।

NSIT
Nsmch

इंडोनेशियाई क्रिकेट की नई पहचान

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद वैश्विक क्रिकेट जगत में इंडोनेशिया की चर्चा तेज हो गई है। कंबोडियाई टीम इस झटके से उबर नहीं सकी और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। गेडे प्रियंदना का यह रिकॉर्ड आने वाले कई दशकों तक क्रिकेट प्रेमियों को याद रहेगा और यह उभरते हुए क्रिकेटिंग देशों के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगा।