LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी शामिल, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नहीं है नाम

IPL 2026 के ऑक्शन के लिए बिहार के 4 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी में गोपालगंज के साकिब हुसैन, औरंगाबाद के बिपिन सौरभ, मोतिहारी के साबिर खान और मो. इजहार पर फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी।

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी शामिल, लिस्ट म

Patna - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाले मेगा ऑक्शन का मंच सज चुका है। इस बार की नीलामी में कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें बिहार के भी 4 होनहार खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की ओर से भेजे गए नामों में से इन चार खिलाड़ियों ने फाइनल लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं, बिहार के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने पहले ही रिटेन कर लिया है।

किन 4 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली? ऑक्शन लिस्ट में बिहार के जिन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है, उनमें शामिल हैं:

साकिब हुसैन: KKR का रह चुके हैं हिस्सा गोपालगंज के रहने वाले 21 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का नाम 2026 ऑक्शन लिस्ट में शामिल है। साकिब इससे पहले 2024 में तब सुर्खियों में आए थे जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था। वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए नेट बॉलर भी रह चुके हैं। उनके नाम 6 फर्स्ट क्लास मैचों में 16 विकेट और 12 टी-20 मैच खेलने का अनुभव है।

बिपिन सौरभ: औरंगाबाद के विस्फोटक कीपर औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर निवासी विकेटकीपर-बल्लेबाज बिपिन सौरभ भी इस रेस में हैं। वे 2024 और 2025 की नीलामी का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि तब वे अनसोल्ड रहे थे। बिपिन के पास अच्छा अनुभव है, उन्होंने बिहार के लिए 26 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 30 टी-20 मैच खेले हैं। वे अंडर-19 स्टेट मैचों में पूरे बिहार के 19 जिलों में हाईएस्ट स्कोरर रह चुके हैं।

NSIT
Nsmch

साबिर और इजहार पर भी नज़रें 

मोतिहारी के साबिर खान का नाम आईपीएल 2022 के ऑक्शन में भी आया था और वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कैंप में बुलाए गए थे। पिछले सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े थे। वहीं, 21 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर रह चुके हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।