LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Ind Vs England 1st Test: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, 5 शतक मारने के बावजूद इंडिया के गले लगी करारी हार

Ind Vs England 1st Test: : लीड्स टेस्ट 2025 में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया। ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया, जबकि बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को जीत दिलाई।

Ind Vs England 1st Test
इंग्लैंड ने भारत को दी मात- फोटो : social media

Ind Vs England 1st Test: लीड्स टेस्ट 2025 में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को चौथी पारी में 371 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने पांचवें दिन 5 विकेट शेष रहते सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। यह जीत इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा। इस मैच में भारत की ओर से 5 शतक लगे, जिनमें दो शतक ऋषभ पंत के नाम रहे। इसके बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी।

भारत की पहली पारी: जायसवाल, गिल और पंत के बल्ले से आई चमक

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए। पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की शानदार पारी से की। कप्तानी डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने 147 रन बनाए और ऋषभ पंत ने तेजतर्रार 134 रन जड़े।

प्रमुख योगदान:

बल्लेबाज    रन

शुभमन गिल    147

ऋषभ पंत    134

यशस्वी जायसवाल    101

केएल राहुल    42

साई सुदर्शन (डेब्यू)    0

हालांकि, भारत के अंतिम 6 बल्लेबाजों ने केवल 47 रन जोड़े, जिससे स्कोर सीमित हो गया।

इंग्लैंड की पहली पारी: ओली पोप का शतक और बुमराह की घातक गेंदबाज़ी

जवाबी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन बेन डकेट (62) और ओली पोप (106) ने पारी को संभाला। हालांकि, 5 विकेट 276 पर गिरने के बाद ऐसा लगा कि भारत बड़ी बढ़त लेगा, लेकिन जैमी स्मिथ और क्रिस वोक्स की साझेदारी ने स्कोर को 465 तक पहुंचा दिया।

भारत की दूसरी पारी: फिर चमके पंत, राहुल की भी शानदार पारी

टीम इंडिया की दूसरी पारी की शुरुआत निराशाजनक रही, लेकिन एक बार फिर ऋषभ पंत और केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली। पंत ने इस पारी में भी शतक जमाया और दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बने।

NSIT
Nsmch

प्रमुख योगदान:

बल्लेबाज    रन

ऋषभ पंत    112

केएल राहुल    137

साई सुदर्शन    30

गिल/जायसवाल/नायर    फ्लॉप

ऋषभ पंत ने इस मैच में अपने करियर का नया अध्याय लिखा और एमएस धोनी का टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

इंग्लैंड की चौथी पारी: डकेट-रूट की सूझबूझ ने दिलाई जीत

चौथी पारी में इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य मिला, जो किसी भी टेस्ट के लिहाज से बड़ा था। लेकिन बेन डकेट की 149 रन की ऐतिहासिक पारी और जैक क्रॉली के 65 रनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी ने दबाव खत्म कर दिया।