LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

IND vs ENG 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के चौथी पारी में रचा गया नया इतिहास! डकेट बने भारत के खिलाफ चेज करते हुए टॉप स्कोरर

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने लीड्स टेस्ट की चौथी पारी में 149 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

IND vs ENG 1st Test:
भारत बनाम इंग्लैंड- फोटो : social media

IND vs ENG 1st Test: लीड्स टेस्ट 2025 की चौथी पारी में जब इंग्लैंड को कठिन लक्ष्य का पीछा करना था, तब बेन डकेट ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। उन्होंने न सिर्फ 149 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, बल्कि भारत के खिलाफ चौथी पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया।

डकेट की इस पारी ने एक समय ऐसा मोड़ दिया जब लग रहा था कि भारत टेस्ट जीत की ओर बढ़ रहा है। लेकिन बेन डकेट ने एक के बाद एक भारतीय गेंदबाजों पर हमले किए और 21 चौके तथा 1 छक्के की मदद से 149 रन बनाए।

डकेट से पहले यह रिकॉर्ड था जो रूट के नाम

इससे पहले भारत के खिलाफ चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर जो रूट ने बनाया था। उन्होंने 2022 के बर्मिंघम टेस्ट में नाबाद 142 रनों की पारी खेली थी जब इंग्लैंड ने 378 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। मगर डकेट ने अब रूट को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत के खिलाफ चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्ष स्कोर:

खिलाड़ी    रन    स्थान    वर्ष

बेन डकेट    149    लीड्स    2025

जो रूट    142*    बर्मिंघम    2022

फाफ डु प्लेसिस    134    जोहान्सबर्ग    2013

दिलीप मेंडिस    124    चेन्नई    1982

डेरिल कलिनन    122    पोर्ट एलिज़ाबेथ    1996

भारत के खिलाफ अब तक नहीं थे प्रभावी: डकेट ने तोड़ी आलोचना की दीवार

बेन डकेट का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं था। लीड्स टेस्ट से पहले उन्होंने भारत के विरुद्ध 13 पारियों में मात्र एक शतक बनाया था और उनका औसत केवल 27.8 का रहा था। लेकिन लीड्स टेस्ट ने उनके लिए समीकरण पूरी तरह से बदल दिए।

NSIT
Nsmch

पहली पारी: 62 रन

दूसरी पारी: 149 रन

मैच में कुल: 211 रन

यह आंकड़े बताते हैं कि डकेट ने न केवल अपना फॉर्म वापस पाया, बल्कि भारतीय आक्रमण के खिलाफ अपना दबदबा भी स्थापित किया।