LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

CHAMPIONS TROPHY 2025 - दुबई में भारत पाकिस्तान मैच की टिकटें मिलना मुश्किल, बुकिंग शुरू होते ही बिक गए सारे टिकट

CHAMPIONS TROPHY 2025 - पाकिस्तान में होनेवाले चैपिंयंस ट्रॉफी में दो सप्ताह का समय बाकी है। वहीं टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। जिसके लिए टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है। फैंस मैच के लिए क्रेजी हो रहे हैं।

CHAMPIONS TROPHY 2025 - दुबई में भारत पाकिस्तान मैच की टिकटे

PATNA - चैंपियंस ट्रॉफी, भारत और पाकिस्तान का मैच, दुबई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। नतीजा यह कि इस मैच के टिकट बुकिंग शुरू होते ही सभी सीटें फुल हो गई। वहीं जो क्रिकेट फैंस इस मैच का टिकट नहीं खरीद पाए, वह अब निराश हैं। भारत और पाकिस्तान का यह मैच 23 फरवरी को होना है। 

बता दें कि पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के सारे मैच दुबई में होंगे। जिसमें पाकिस्तान के साथ भी एक मैच शामिल है। बीते सोमवार को इस मैच के लिए टिकट बुकिंग शुरू की गई। जनरल स्टैंड टिकट 125 दिरहम (करीब 3000 हजार रुपये) से शुरू था। बुकिंग शुरू होते ही सारे टिकट कुछ घंटे में बिक गए। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की टिकटें दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच के बाद उपलब्ध होंगी

Diarch GO

आठ टीमें हिस्सा लेंगी

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

20 फरवरी को भारत का पहला मैच

भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। 

NSIT
Nsmch

12 साल पहले जीता था भारत

भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।