LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

DC Vs RCB: RCB का जलवा! दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और शर्मनाक हार

DC Vs RCB: आईपीएल में दिल्ली 75 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, वह 49 रन के शर्मनाक रिकॉर्ड से बच गई। मैच में हेजलवुड और भुवनेश्वर ने घातक गेंदबाजी की है।

DC Vs RCB

DC Vs RCB:  आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इस बार आरसीबी के पास मौका था कि वह यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम कर दे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि दिल्ली की टीम 49 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। शुरुआती तीन ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दिल्ली के बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। साहिल परख, समीर रिजवी और अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि केएल राहुल और नीतीश राणा सिर्फ 1-1 रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 5 रन निकले। पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर केवल 13 रन था, जो आईपीएल के इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर भी बन गया।

Diarch GO

दिल्ली 75 रन बनाकर ऑलआउट 

हालांकि इसके बाद कुछ बल्लेबाजों ने थोड़ा संभलने की कोशिश की, लेकिन टीम बड़ी पारी नहीं खेल सकी और 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मिलर ने 19 और काइल जेमिसन ने 12 रन का योगदान दिया।

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड का शानदार प्रदर्शन

गेंदबाजी में आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और रासिख सलाम ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर नियम ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी शर्मिंदगी से बचा लिया। जब 2017 में आरसीबी 49 रन पर ऑलआउट हुई थी, तब यह नियम लागू नहीं था। इस बार दिल्ली ने अभिषेक पोरेल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, जिन्होंने 33 गेंदों पर अहम पारी खेलकर टीम को 49 रन के पार पहुंचाया। आखिर में वह जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए, लेकिन उनकी पारी की वजह से टीम सबसे कम स्कोर के रिकॉर्ड से बच गई।

NSIT
Nsmch