LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

DC defeat RCB in IPL 2025: के एल राहुल ने अकेले खूटा गाड़ कर RCB के जबड़ें से छिन कर ले आए जीत! बनाए 93 रन, बेंगलुरु की उसी के घर में दी 6 विकेट से शिकस्त

आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 93 रनों की पारी के दम पर आरसीबी को 6 विकेट से हराया। जानिए मैच का पूरा हाल।

DC defeat RCB
DC defeat RCB- फोटो : social media

DC defeat RCB in IPL 2025: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच का सितारा रहे केएल राहुल, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज़ में 93 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चलिए जानते हैं इस रोमांचक मुकाबले का पूरा हाल।

 साल्ट और डेविड ने बनाए तेज़ रन

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।फिलिप साल्ट ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन की तेज़तर्रार पारी खेली।टिम डेविड ने नाबाद 37 रन बनाए और आखिरी ओवरों में टीम को मजबूती दी।विराट कोहली भी तेज शुरुआत कर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।रजत पाटीदार ने भी 25 रनों का योगदान दिया।हालांकि शुरुआत अच्छी थी, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से RCB बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

दिल्ली की गेंदबाजी

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।कुलदीप यादव ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।विप्राज निगम ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांध दिया।मोहित शर्मा और मुकेश कुमार को भी एक-एक सफलता मिली। RCB की पारी को 163 रनों तक सीमित रखने में इन गेंदबाजों की अहम भूमिका रही।

 केएल राहुल की विस्फोटक पारी से दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन केएल राहुल ने मोर्चा संभाल लिया और एक छोर से नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।राहुल ने 93 रन की नाबाद पारी खेली और शतक से चूक गए, लेकिन टीम को ज़रूरी 2 अंक दिलाए।उन्होंने अपनी पारी में चौके और छक्कों की बरसात की।फाफ डु प्लेसिस (2 रन) और जैक फ्रेजर मैकगर्क (7 रन) जैसे ओपनर्स जल्दी आउट हो गए थे।अभिषेक पोरेल भी 7 रन बनाकर चलते बने।इन विकेटों के बावजूद राहुल ने मैच को एकतरफा बना दिया।

NSIT
Nsmch

 दिल्ली की शुरुआत रही फीकी

ओपनिंग जोड़ी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही।डुप्लेसिस को यश दयाल ने आउट किया और फिर पोरेल और मैकगर्क को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया।लेकिन मिडल ऑर्डर में राहुल ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दमदार जीत दिलाई।

मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच का टर्निंग पॉइंट रहा केएल राहुल की नाबाद पारी।RCB के गेंदबाजों की कोशिशों को राहुल ने बेअसर कर दिया और अकेले दम पर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।