LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए ग्रुप B में घमासान जारी, अभी तक 3 टीमों में तय किया सफर, चौथा किसका लगेगा नंबर जानें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में तीन टीमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। अब अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में से एक टीम को मौका मिलेगा। जानें पूरी जानकारी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए ग्रुप B में घमासान
Champions Trophy 2025- फोटो : SOCIAL MEDIA

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है, जहां तीन टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। भारत, न्यूजीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं। वहीं, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम को चौथे स्थान के लिए लड़ाई करनी होगी।

बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई सेमीफाइनल में जगह

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में बारिश के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 273 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 109 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश ने खेल रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 4 अंक अर्जित करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

कौन बनेगा चौथा सेमीफाइनलिस्ट?

अब चौथे स्थान के लिए अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के पास फिलहाल 3-3 अंक हैं, और दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बाकी है। अगर दक्षिण अफ्रीका अपना अगला मैच जीत जाती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वरना अफगानिस्तान के पास मौका होगा।

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीमें

इस बीच, बांग्लादेश, पाकिस्तान, और इंग्लैंड जैसी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम एक भी मैच जीतने में असफल रही। वहीं, इंग्लैंड ने अपने दोनों मैच गंवाए और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका आखिरी मैच बचा है, जो केवल औपचारिकता रह गया है।

NSIT
Nsmch