LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, दुबई में न्यूजीलैंड को चटाया धूल, चैंपियंस ट्रॉफी किया अपने नाम

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है।

इंडिया ने रचा इतिहास
इंडिया - फोटो : Social media

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है l टीम इंडिया ने दुबई में न्यूजीलैंड को धूल चटा दिया है। और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से करारी मात दी है। भारतीय टीम की जीत के साथ ही देश भर में जश्न का माहौल है। होली के पहले टीम इंडिया ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम

बता दें कि, टीम इंडिया को वनडे विश्व कप 2023 में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत ने टी20 विश्वकप 2024 का खिताब जीता, वहीं अब वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब अपने नाम कर ली है।

न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

NSIT
Nsmch

टीम इंडिया ने रचा इतिहास 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 4 विकेट शेष रहते हुए जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 49 वें ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

न्यूजीलैंड ने दिया था 251 रन का लक्ष्य

मालूम हो कि, मुकाबले के दौरान 49 ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 238/7 था। इस दौरान माइकल ब्रेसवेल 35 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की इस जीत के साथ ही टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।