LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, साथ ही अफगानिस्तान का भी टूटा सपना

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 180 रनों का लक्ष्य 7 विकेट से हासिल किया। इंग्लैंड का टूर्नामेंट में खाता नहीं खुल सका।

 Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट
SA vs ENG- फोटो : SOCIAL MEDIA

Champions Trophy 2025 SA Vs England: इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक और निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। इस बार दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें 7 विकेट से मात दी। इंग्लैंड का टूर्नामेंट में यह आखिरी लीग मैच था, लेकिन टीम अपनी जीत का खाता नहीं खोल सकी। इसके साथ ही अफगानिस्तान का भी सफर खत्म हो गया। इस तरह से ग्रुप बी में से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।

दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 179 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस छोटे लक्ष्य को 29.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

Diarch GO

दक्षिण अफ्रीका की जीत के मुख्य नायक थे:

रासी वान डर डुसेन (नाबाद 72 रन)

हेनरिक क्लासेन (64 रन)

मार्को यानसेन और वियान मुल्डर, जिन्होंने गेंदबाजी में 3-3 विकेट लेकर इंग्लैंड को कमजोर स्कोर पर रोका।

इंग्लैंड की हार और दक्षिण अफ्रीका की टॉप पोजीशन

इंग्लैंड से मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, वान डर डुसेन और क्लासेन ने 127 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में डेविड मिलर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

NSIT
Nsmch

इंग्लैंड की निराशाजनक परफॉर्मेंस

इंग्लैंड के लिए यह टूर्नामेंट बहुत ही खराब रहा। टीम ने अपने तीनों मैच हारे। पहले ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया।फिर अफगानिस्तान ने मात दी और अब दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें धो डाला। इंग्लैंड इस बार जीत का खाता नहीं खोल पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।