LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका! बुखार की गिरफ्त में टीम का ये इनफॉर्म बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला रविवार को होगा। शुभमन गिल के बीमार होने की खबर से टीम इंडिया को झटका लग सकता है। जानिए प्लेइंग इलेवन और सेमीफाइनल की स्थिति।

 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत को लग सकत
Shubman Gill- फोटो : social media

shubman gill sick: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, लेकिन रविवार को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले एक चिंता की खबर आई है। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल बीमार हो गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया।

शुभमन गिल बीमार: क्या होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर?

खेल पत्रकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि शुभमन गिल बीमार हैं और इसी कारण वह प्रैक्टिस सेशन में नहीं पहुंचे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर शुभमन गिल अगले तीन दिनों में फिट हो जाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। हालांकि, अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं होती, तो टीम इंडिया उन्हें ब्रेक दे सकती है।गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाकर 6 विकेट से भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पॉइंट्स टेबल

ग्रुप ए में, न्यूजीलैंड फिलहाल टॉप पोजिशन पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे नंबर पर हैं और ये दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।वहीं, ग्रुप बी की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर हैं। अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर है। हालांकि, इस ग्रुप की कोई भी टीम अभी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। इंग्लैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।