LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Ind vs new zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मात, ग्रुप A में किया टॉप, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 5 विकेट, सेमीफाइन में ऑस्ट्रेलिया से भीड़ेगी टीम इंडिया

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई।

 Ind vs new zealand:  भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मा
ind defeat new zealand- फोटो : social media

Champion trophy 2025 Ind vs new zealand: भारत ने चैंपियन ट्रॉफी 2025 के आखिर लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दे दी है। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटकने में कामयाब रहें। इसके साथ ही भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 4 मार्च को होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 249 रन बनाए, जिसमें श्रेयस अय्यर की 79 रनों की अहम पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रनों पर सिमट गई और लक्ष्य से 44 रन पीछे रह गई।

भारत की बल्लेबाजी प्रदर्शन

भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव आ गया। विराट कोहली का यह 300वां वनडे मैच था, लेकिन वह केवल 11 रन ही बना पाए। हालांकि, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर 98 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत की स्थिति मजबूत हुई। अय्यर ने 79 रन बनाए, जबकि अक्षर ने 42 रनों का योगदान दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को 249 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत भी धीमी रही। केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की टीम को 205 रनों पर रोक दिया। भारत की जीत में कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, और रवींद्र जड़ेजा ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

NSIT
Nsmch

ग्रुप-ए में भारत का दबदबा

भारत ने ग्रुप-ए में अपने सभी तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। पहले भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था, और अब न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप चरण का अंत किया। यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मौका था जब दुबई क्रिकेट ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।