LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Mahendra singh dhoni - ICC के हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बने कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी, अब तक इतने भारतीय क्रिकेटरों के मिला यह सम्मान

Mahendra singh dhoni - भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। आईसीसी ने बीते सोमवार को इसकी घोषणा की है। धोनी के साथ सात क्रिकेटरों को यह सम्मान दिया गया है।

Mahendra singh dhoni - ICC के हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बने कैप्ट

N4N desk - इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन  नहीं  कर पाई, लेकिन टीम  की   कप्तानी  कर रहे  महेंद्र सिंह धोनी को एक  बड़ी उपलब्धि   जरुर  मिल  गई है। भारत के लिए सभी आईसीसी टूर्नामेंट जीतनेवाले एकमात्र कप्तान महेंद् सिंह धोनी को अब हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। बीते  सोमवार को आईसीसी ने  इसकी   घोषणा की। 

वहीं, धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. "

11वें भारतीय खिलाड़ी

धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले भारत की तरफ से सुनील गावस्कर, कपिल देव और बिशन  सिंह  बेदी   को 2009, अनिल कुंबले  को 2015, राहुल द्रविड़ को 2018, सचिन तेंदूल्कर को  2019, वीनू मांकड़ को 2019, डायना एडुल्जी को   2023, वीरेंद्र सहवाग को  2023,  नीतू डेविड को   2024 में यह सम्मान मिला है। 

ICC बोला- मुश्किल परिस्थिति में कप्तान बने, टीम को जिताया

ICC ने धोनी के करियर को लेकर कहा, "17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच... ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं।" ICC ने बताया कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप में जल्दी बाहर हो गया था, तब मुश्किल परिस्थिति में T20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान बनाया गया। उस युवा टीम में रोहित शर्मा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे नए चेहरे थे। धोनी ने इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा आत्मविश्वास दिखाया कि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।

NSIT
Nsmch

जय शाह ने बधाई दी

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर क्रिकेट को खास बनाया और नई पीढ़ियों को प्रेरित किया।