LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट में बिहार की बड़ी जीत, मणिपुर को 15 रनों से हराया, आकाश राज की शानदार पारी

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए, जिसके जवाब में मणिपुर की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी।

Vijay Hazare Trophy Plate
Vijay Hazare Trophy Plate - फोटो : news4nation

Vijay Hazare Trophy Plate  : विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट के तहत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले गए लिस्ट ए मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 15 रनों से पराजित करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए, जिसके जवाब में मणिपुर की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी।


बिहार की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए महरौर ने 83 गेंदों पर 65 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पियूष कुमार सिंह ने 42 गेंदों पर 24 रन बनाए। मध्यक्रम में आकाश राज ने 71 गेंदों पर 75 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए पारी को मजबूती दी। विकेटकीपर आयुष लोहारुका ने 27 गेंदों पर 29 रन जोड़े, जबकि कप्तान एस गनी ने 30 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में बिपिन सौरभ ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन गति को प्रभावी बनाए। निर्धारित 50 ओवर में बिहार ने 11 अतिरिक्त रनों की मदद से 284 रन का स्कोर खड़ा किया। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में बिश्वोरजीत और जोटिन फेरोइजाम ने 3-3 विकेट हासिल किए। किशन सिंघा और अजय सिंह को 1-1 विकेट मिला।

Diarch GO


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर टीम की शुरुआत संभली हुई रही। कर्नाजीत वाई ने 76 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि उलेन्याई ख्वाइराकपम ने 78 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इसके बाद जॉनसन ने 51 गेंदों पर 48 रन और प्रियोजीत के ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। हालांकि बिहार के गेंदबाजों ने मध्य और अंतिम ओवरों में प्रभावी नियंत्रण रखते हुए रनगति पर अंकुश लगाया।


बिहार की गेंदबाजी में हिमांशु तिवारी और कप्तान एस गनी सबसे प्रभावी साबित हुए। हिमांशु तिवारी ने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि एस गनी ने 9 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सुरज कश्यप को 1 विकेट मिला। निर्धारित 50 ओवर में मणिपुर की टीम 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी।

NSIT
Nsmch


इस तरह बिहार ने 15 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ बिहार टीम का सामूहिक प्रदर्शन प्रभावी रहा, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन देखने को मिला। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।