LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

IPL 2026: IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने लिया चौंकाने वाला फैसला, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस को इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया है।

 IPL 2026
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द - फोटो : social media

IPL 2026: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। जानकारी अनुसार बीसीसीआई ने बेंगलुरु में पिछले साल हुई भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह फैसला लिया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ओपनिंग सेरेमनी रद्द 

आमतौर पर आईपीएल की शुरुआत भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होती है, लेकिन इस बार रंगारंग कार्यक्रम नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जून 2025 को बेंगलुरु में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह संवेदनशील फैसला लिया है। हालांकि, बोर्ड ने ओपनिंग की जगह क्लोजिंग सेरेमनी को भव्य बनाने की योजना बनाई है। 

Diarch GO

31 मई को होगा भव्य क्लोजिंग सरेमनी 

31 मई को फाइनल मुकाबले के दिन बड़े स्तर पर सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह निर्णय दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल समापन समारोह को खास बनाने की तैयारी कर रही है। 

2019 में भी रद्द हुआ था ओपनिंग सरेमेनी 

गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में पुलवामा हमला के बाद भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई थी और उस समय समारोह का बजट शहीद जवानों के परिवारों को दान कर दिया गया था। वहीं अब 2026 में भी आईपीएल की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी की होगी। हालांकि आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन होगा।

NSIT
Nsmch