LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

बिहार क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बीसीए अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

बीसीए अध्यक्ष ने टीम के निर्भीक खेल और अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की निरंतर मेहनत का नतीजा है।

Bihar cricket team
Bihar cricket team- फोटो : news4nation

Bihar news :  विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट मुकाबले में बिहार क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे बिहार क्रिकेट के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

बीसीए अध्यक्ष ने टीम के निर्भीक खेल और अनुशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की निरंतर मेहनत का नतीजा है। अपने बयान में श्री हर्ष वर्धन ने कहा, “बिहार टीम को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। आज का मुकाबला बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व का क्षण है।”

इस मुकाबले में बिहार ने 2022 में तमिलनाडु द्वारा अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाए गए 506/2 और उसी वर्ष इंग्लैंड के 498/4 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बिहार की पारी में 49 चौके और 38 छक्के लगे, जबकि टीम का रन रेट 11.48 रहा।

मैच के सबसे बड़े आकर्षण रहे 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 14 साल 272 दिन की उम्र में पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 150 रन पूरे कर सबसे तेज 150 का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैभव 84 गेंदों पर 190 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

NSIT
Nsmch

बीसीए अध्यक्ष ने वैभव सूर्यवंशी की पारी को असाधारण बताते हुए कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं और यह उपलब्धि सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कप्तान साकिबुल गनी और विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष लोहारुका की भी सराहना की। साकिबुल गनी ने 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जबकि आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बिहार क्रिकेट ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

नरोत्तम की रिपोर्ट