LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बुधवार के दिन भगवान गणेश की करें आराधना, भूल कर भी अपशब्द का नहीं करें इस्तेमाल

भगवान गणेश

हिंदू धर्म में हर दिन अलग-अलग देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए उत्तम माना गया है। साथ ही बुधवार का दिन बुध ग्रह के लिए भी समर्पित माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को बुधवार के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए ताकि भगवान गणेश की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस दिन व्यक्ति को अपनी बोली पर नियंत्रण रखना चाहिए। भूलकर भी किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। इसके साथ ही बुधवार के दिन रुपयों-पैसों से जुड़ा लेन-देन या फिर उधार देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता।

इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके स्थान पर हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि यह रंग गणेश जी का प्रिय माना गया है। ऐसे में भगवान गणेश की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

बुधवार के दिन घर आए गरीब व्यक्ति या गाय को भगाना नहीं चाहिए, इससे बुध ग्रह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बल्कि उन्हें गरीब को खाना खिलाएं और गाय को रोटी और हरा चारा खिलाएं। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

NSIT
Nsmch

वहीं, बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है, साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा बनी रहती है। अगर आपके ऊपर कर्ज है तो बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। सभी प्रकार के विघ्न भी दूर होते हैं। ध्यान रखें कि ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करने के बाद भगवान गणेश की आरती करना जरूरी होता है।

बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर किसी कारणवश आपको पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करनी पड़ रही है, तो ऐसे में अगर विशेष सावधानियां जरूर बरतें और यात्रा शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान करें। हर बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दुर्वा चढ़ाएं।