LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

बुधवार भगवान गणेश का होता है दिन, इस विधि-विधान से करें पूजा; ऐसे करें देवता को खुश

बुधवार भगवान गणेश का होता है दिन, इस विधि-विधान से करें पूजा

सनातन धर्म में किसी भी पूजा से पहले, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसलिए इन्हें प्रथम पूजनीय माना गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुधवार के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उन पर भगवान गणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं। साथ ही, उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। अब आइए आपको बताते हैं कि भगवान गणेश किन उपायों के करने से प्रशन्न होंगे। 

बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा चढ़ाएं। गुड़-धनिया का भोग लगाएं। यह गणेश जी को प्रसन्न करने का महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है, कि हरी मूंग की दाल का दान करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इसे गरीबों या जरूरतमंदों को दान करें या पक्षियों को खिलाएं। इसके अलावा आप बुधवार के दिन आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति के लिए गाय को हरी घास या पालक खिलाना शुभ माना जाता है। 

अगर कर्ज की समस्या हो तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय कर्ज से मुक्ति में सहायक होता है। कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या हरे रंग का रुमाल साथ रखें। इन उपायों को नियमित रूप से करने से जीवन में शांति, समृद्धि, और सफलता मिलती है। यदि आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें सिंदूर भी लगाएं। मान्यता है कि जो भक्त भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगते हैं उनसे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं। माथे पर सिंदूर लगाने से भक्तों को आरोग्य प्राप्ति का वरदान मिलता है। इसलिए रोजाना भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।