LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शुक्रवार के दिन मां देवी को ऐसे करें प्रसन्न, नहीं होगी कभी पैसों की तंगी

shukrawar ke upay

हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव सुखों के कारक होते हैं। कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके लिए साधक शुक्रवार के दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को आप कमल के फूल के साथ ही शंख, कौड़ी, मखाना और बताशा अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको खूब धन लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त धन समेत सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। बता दें कि मां लक्ष्मी को ममता की देवी भी कहा जाता है। 

अगर आप पैसों की तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन नहाने के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल अर्पित करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। इस मंत्र के पाठ से न केवल धन संबंधी परेशानी दूर होती है, बल्कि मानसिक तनाव से भी निजात मिलती है।

मां लक्ष्मी के लिए इस मंत्र का जाप करें। ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा।

NSIT
Nsmch

शुक्रवार के दिन घर में बिल्कुल अंधेरा न होने दें। खासकर शाम के समय घर की सभी लाइटें जला दें। घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पूजा के समय सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।