LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Durga Puja: नवरात्रि को लेकर बिहार पुलिस की खास तैयारी, इन इलाकों में सादे लिबास में तैनात रहेंगे जवान, ड्रोन से निगरानी..

Bihar Police during durga puja

Durga Puja: शारदीय नवरात्र आज से शुरु हो गई है। आज सभी भक्त नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्जना कर रहे हैं। अगले 9 दिनों तक पूरे देश में धूम धाम से माँ की पूजा-पाठ की जाएगी। वहीं 10 वें दिन दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में नवरात्रि को लेकर बिहार पुलिस ने खास तैयारी की है। दरअसल, त्योहारों के दिन में अपराधी भी एक्टिव हो जाएते हैं ऐसे में बिहार पुलिस मुस्तैदी से तैयार है। 

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। पटना में 14सौ लोगों पर एक पुलिस जवान की नियुक्ति की गई है, चुकी पटना जिले की आबादी करीब 72लाख है इसके लिए पुलिस जवान को मुस्तैदी से लोगों की सुरक्षा का आदेश दिया गया है। पटना पुलिस पटना के विशेष स्थान पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी। डाकबंगला, पटनासिटी, कदमकुआं, खाजपुरा और बोरिंग रोड जैसे इलाकों में सादे लिबास में पुलिस के जवान और अफसर तैनात रहेंगे। 

वहीं सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन बिहार पुलिस की लोगों पर विशेष नजर रहेगी। इन चार दिनों में पूजा पंडालों में सबसे अधिक भीड़ रहती है ऐसे में इन पुलिसकर्मी पंडाल के अलावा भीड़ वाले जगहों पर भी अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे। पटना के गांधी मैदान में दशमी के दिन रावण वध होता है ऐसे में उस दिन गांधी मैदान और उसके चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मैदान के आसपास ऊंची इमारतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही पटना सिटी समेत सभी इलाके में पुलिस ड्रोन से नजर बनाए रखेगी।


NSIT
Nsmch

साथ ही पटना पुलिस इस दौरान अलग अलग इलाकों में फ्लैग मार्च भी करेगी। वहीं अगर किसी इलाके में लोगों से जबरन चंदा वसूली की जा रही है तो पुलिस ऐसे मामलों में भी नजर रखेगे। जबरन चंदा वसूलने की शिकायत मिलने पर पुलिस इस मामले में गंभीर कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पटना पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई आपत्तिजनक कंटेंट को अपलोड करना है तो उसपर कार्रवाई होगी।