LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

October festivals 2024 Date: अक्टूबर में नवरात्री और करवा चौथ समेत कई त्याहारों की मचेगी धूम, जानिए किन तिथियों को मनाये जायेंगे पर्व

October festivals

October festivals 2024 Date: भारत को विविधता में एकता का उदाहरण माना जाता है। भारत में कई तरह की संस्कृतियां, भाषाएं, जातियां, और धर्म हैं, लेकिन यहां के लोग एकता के साथ रहते हैं। हर महीने यहां अलग-अलग त्योहार मनाया जाता है। आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है। इस महिने में नवरात्रि, करवा चौथ सहित कई त्योहार मनाए जाएंगे।

3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, करवा चौथ सहित कई प्रमुख व्रत और त्योहार इस माह में मनाए जाएंगे। इस महीने का आरंभ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से हुआ। 3 अक्टूबर को मां देवी दुर्गा के आगमन के साथ ही माहौल त्योहारों वाला हो जाएगा। 9 दिनों तक सभी भक्त मां के पंडाल में और घरों में विधिवत पूजा -पाठ करेंगे। 

Diarch GO


तो वहीं 10 वें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा भी मनाया जाएगा। महीने के आखिर में नरक चतुर्दशी रहेगी। इस महीने का समापन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर होगा। इसके साथ ही अक्टूबर माह में कई त्योहार मनाया जाएगा। इन त्योहारों की तारिख देखें... 

NSIT
Nsmch

2 अक्टूबर 2024 (बुधवार): आरव पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना

9 अक्टूबर 2024 (बुधवार): कल्पारम्भ

10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): नवपत्रिका पूजा

11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार): दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा

12 अक्टूबर 2024 (शनिवार): दशहरा, शारदीय नवरात्रि का समापन

13 अक्टूबर 2024 (रविवार): दुर्गा विसर्जन

14 अक्टूबर 2024 (सोमवार): पापांकुशा एकादशी

15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार): वाल्मिकी जयंती, आश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति

20 अक्टूबर 2024 (रविवार): करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी

28 अक्टूबर 2024 (सोमवार): रमा एकादशी

29 अक्टूबर 2024 (मंगलवार): धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

30 अक्टूबर 2024 (बुधवार): मासिक शिवरात्रि