LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

NAVRATRI PUJA: लगातार 28 वें वर्ष भी माँ की भक्ति में लीन रहेंगे श्री श्री 108 नागेश्वर बाबा, सीने पर किया 21 कलशों का स्थापना

 Shri Shri 108 Nageshwar Baba

NAVRATRI PUJA:  देशभर में आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। पटना के कई स्थानों माँ दुर्गा का पंडाल लगाया गया है। इसी कड़ी में श्री श्री 108 मनोकामना नौलखा दुर्गा मंदिर, विकास भवन, नया सचिवालय के प्रांगण में भी मंदिर के व्यवस्थापक प्रो० विजय यादव के अध्यक्षता में बुद्धिजीवियों एवं श्रद्धालुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री श्री 108 नौलखा दुर्गा मंदिर में शारदीय दुर्गा की पूजा दिनांक-03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक श्रद्धा वो हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भाँति ही इस वर्ष नौलखा दुर्गा मंदिर में शक्ति के उपासक श्री श्री 108 नागेश्वर बाबा अपने छाती पर दिनांक-03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक 21 (इक्कीस) कलशों का स्थापना कर निराहार एवं निर्जला (अन्ज-जल, नित्क्रीयता को त्याग कर) रहकर नौलखा दुर्गा मंदिर में माँ जगदम्बा का श्रद्धा वो निष्ठा के साथ जन कल्याणार्थ अराधना करेंगे।

विदित है कि श्री श्री 108 नागेश्वर बाबा इस बार 28वाँ वर्ष में अपने छाती पर 21 कलशों को विश्व कल्याणार्थ धारण करेंगे। मनोकामना नौलखा दुर्गा मंदिर के व्यवस्थापक प्रो० विजय यादव ने भक्तिगण से ओत-प्रोत होकर कहे कि यह नौलखा माँ दुर्गा मंदिर शक्त्तिपीठ मंदिर है। यहाँ आकर कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं जाता है। माँ नौलखा दुर्गा सबों की मनोकामना की पूर्ति करती है।

NSIT
Nsmch

प्रो० यादव ने श्रद्धालुओं से आग्रह किये कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर माँ नौलखा दुर्गाजी का श्रद्धापूर्वक दर्शन करें और अपने मनोकामनाको शिद्धि करें।