LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मंगलवार को करें ये उपाय, सारी कष्ट और अड़चने को करेगा दूर

मंगलवार को करें ये उपाय, सारी कष्ट और अड़चने को करेगा दूर

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से सभी काम-काज शुभ-शुभ होते हैं। साथ ही जीवन के सभी संकट बजरंगबली दूर कर देते हैं। मंगलवार के दिन कुछ ऐसे चीजों का दान किया जाता है, जिससे कुंडली के मांगलिक दोष दूर हो जाते हैं। तो आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं। मंगलवार के दिन उपायों को जरूर आजमाएं।

मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं और मंगलकारी फलों की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। जो लोग सच्चे मन से पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही, घर में सुख-शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

मंगलवार के दिन कुछ ऐसे खास चीजें हैं, जिनका दान करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी को लाल रंग बहुत ज्यादा प्रसन्न हैं, ऐसे में मंलगवार के दिन लाल रंग के फल-फूलों का दान करना अति शुभ माना गया है। लाल रंग के चीज दान करने से धन-संपदा संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आज आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ हं हनुमते नमः।'

NSIT
Nsmch

हनुमान जी को बेसन का लड्डू बेहद ही प्रिय माना गया है। मान्यता है कि यदि आप मंगलवार के दिन बेसन का लड्डू का दान करते हैं, तो पवनपुत्र हनुमान जी खुश होते हैं। साथ ही, अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। कारोबार और रोजगार के क्षेत्र में बहुत ज्यादा लाभ होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार के दिन नारियल का दान करना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन नारियल का दान करने से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। सेहत में भी सुधार होता है।