LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Indira Ekadashi 2024: जानें कब मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, क्या है इसकी कथा

Indira Ekadashi 2024: जानें कब मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, क्य

हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का व्रत बेहद पुण्यदायी माना गया है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं जिसमें हर एकादशी का अपना एक विशेष महत्व है। इस साल आश्विन माह की एकादशी 29 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। पितृपक्ष में इस व्रत का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इसका उपवास रखने से जीवन में कभी भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है। 

 शास्त्रों में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति इंदिरा एकादशी व्रत के दिन स्नान-दान, तर्पण, श्राद्ध कर्म और पिंडदान करता है, उन्हें भगवान विष्णु की उपासना के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस विशेष दिन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वस्त्र या धन का दान करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। कई प्रकार के ग्रह दोष का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। इंदिरा एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की उपासना करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

इंदिरा एकादशी कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, सतयुग में महिष्मती नगर में इंद्रसेन नाम राजा रहता था। एक दिन रात में उन्हें स्वप्न में दिखाई दिया कि उनके माता-पिता नर्क में कष्ट भोग रहे हैं। नींद खुलने पर पूर्वजों की दुर्दशा से राजा इंद्रसेन काफी चिंतित हो गए। उन्होंने इस बात को लेकर ब्राह्मणों और मंत्रियों से बात की। ब्राह्मणों के कहा कि अगर आप इंदिरा एकादशी का व्रत करें तो आपके पितरों को मुक्ति मिल जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिण दें और उनका आशीर्वाद लें। राजा इंद्रसेन ने ब्राह्मणों की बात सुनकर विधिपूर्वक इंदिरा एकादशी का व्रत किया। रात में जब वो सो रहे थे तो भगवान ने उन्हें दर्शन देकर कहा कि राजन तुम्हारे व्रत के प्रभाव से पितरों की मोक्ष की प्राप्ति हुई है।