LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

तिरुपति बालाजी का प्रसाद अगर आपने भी खाया है, तो इस मंत्र का इस्तेमाल कर हो सकेंगे शुद्ध

तिरुपति बालाजी का प्रसाद अगर आपने भी खाया है, तो इस मंत्र का

तिरुपति बालाजी मंदिर अभी प्रसादी को लेकर विवादों से घिरा हुआ है। आए दिन इस मामले पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। यहां बनने वाले प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर में बनने वाला लड्डू प्रसाद भगवान को भोग के तौर पर चढ़ाया जाता है और फिर लोगों में प्रसाद की तरह बांटा जाता है। अब अगर आपने भी ये प्रसाद खाया है तो आपकी आस्था को भी ठेस पहुंचा है। 


वहीं, अगर आप शाकाहारी हैं और आपको लगता है कि आपसे अनजाने में कोई भूल हो गई है। आपका शरीर अपवित्र हो गया है, तो परेशान न हों। आप शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की कही इस बात का अनुसरण कर अपनी गलतियों का प्रायश्चित कर सकते हैं। 

Diarch GO


बालाजी लड्डू मामले को लेकर ज्योतिर्मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने टिप्पणी की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने इस मामले को लेकर प्रायश्चित करने का उपाय बताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे चर्बी वाला प्रसाद खाने वालों के लिए प्रायश्चित करने का सॉल्यूशन बता रहे हैं।


उन्होंने ‘ॐ यत्व्य गति गतं पापं | तिष्ट्ता मामवे || प्राश नाम पंच् गव्याच| दहत्वग्नी रिवेंर्दम ||’ वे पंचगव्य का प्राशन करने की बात कहते हैं। वे वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे यहां पहले से शास्त्रों में ये व्यवस्था दी है कि अगर भूल-चूक से कोई दोष शरीर में प्रेवश कर जाए और अस्थी यानी हड्डी तक भी पहुंच गया है, तब भी पंचगव्य में वो ताकत है, जैसे आग में ईंधन डालने पर ईंधन को आग समाप्त कर देती है, ठीक वैसे ही पंचगव्य का पान कर लिया जाए तो इससे शरीर के अंदर छिपा हुआ पाप नष्ट हो जाता है। ऐसे में पहले पंचगव्य का प्राशन करें। तभी आपके द्वारा भूल से हुई गलतियों का आप प्रायश्चित कर सकेंगे और खुद को पवित्र बना सकेंगे। आपके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे. ।गौ माता तभी आपके पाप को हटा सकेगी।

NSIT
Nsmch