LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सोमवार के दिन ऐसे करें व्रत, इन चीजों का सेवन करना है वर्जित

सोमवार के दिन ऐसे करें व्रत, इन चीजों का सेवन करना है वर्जित

सोमवार को दिन भगवान शिव को अर्पित है। माना जाता है कि कुवांरी लड़कियां अच्छे वर के लिए सोमवार का व्रत करतीं हैं। अब आजकल का समय ऐसा हो गया है कि लड़के भी सोमवार का व्रत रखते हैं। वहीं, शादीशुदा महिलाएं भी सोमवार का व्रत अपने पति के लंबे आयु और उनकी सेहत की कामना के लिए रखती हैं। ऐसे में अब ये जान लें कि सोमवार के दिन अगर आपने व्रत किया है तो क्या खाएं क्या न खाएं।

सोमवार व्रत के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर लें। भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। व्रत के दिन सोना नहीं चाहिए। सोमवार व्रत के दिन किसी के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करें और न ही लड़ाई-झगड़ा करें। इससे आपकी व्रत और पूजा फलदायी होती है। 

सोमवार व्रत में फलाहार करना चाहिए। इसमें कोई भी फल का सेवन करें। इसके अलावा सोमवार व्रत में साबूदाने की खिचड़ी और खीर भी खा सकते हैं। शाम के समय में आलू का सेवन कर सकते हैं। अगर इच्छा नहीं है तो नहीं भी खा सकते हैं। व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन रोज इस्तेमाल करने वाले नमक और अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। सोमवार व्रत में  बैंगन, पालक और फूल गोभी की सब्जी का सेवन भूलकर भी न करें। व्रत के दिन दूध और दही का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन कच्चे दूध का सेवन गलती से भी न करें।

चलिए अब सोमवार के व्रत का महत्व आप सभी को बता देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन महीने में ही कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सावन महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। सावन में शिव-गौरी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय और खुशहाल रहता है। वहीं, हर सोमवार भी आप अगर व्रत करते हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

NSIT
Nsmch