LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

शनिवार के दिन करें ये उपाय, सारे कष्ट होंगे दूर; भूल कर भी न करें ये काम

शनिवार

शनिवार का दिन हिंदू धर्म के लिए बहुत खास होता है। ये दिन शनि देव का होता है। इस दिन के सख्त नियम भी होते हैं। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही शनि देव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है, क्योंकि वह हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। 

वहीं, कहा ये भी जाता है कि अगर शनि देव की बुरी दृष्टि किसी पर भी पड़ जाए तो उसका जीवन तहस-नहस हो जाता है। एक के बाद एक कर के समस्याएं आती ही जाती हैं। ऐसे में शनिवार के दिन कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। अगर आप चाहते हैं कि शनि देव की कृपा आप पर बनी रहे तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

इस दिन अगर आप पीपल पर जल चढ़ाएं तो इसका फायदा होता है। इसके अलावा इस दिन पीपल को जल अर्पित करने के बाद 7 बार पेड़ का परिक्रमा करें। इस दिन दानपूर्ण का काम करने से भी फायदा होता है। किसी गरीब को भोजन खिलाएं।

शनिवार के दिन सच्चे मन से शनि देव की पूजा करें और नियम पालन करें। गलत काम से दूरी बना लें। शनि देव की पूजा के दौरान उन्हें अगर आप नीले रंग का पुष्प चढ़ाते हैं तो इससे भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

NSIT
Nsmch

इस दिन तिल या सरसो का तेल दान करने का भी फायदा होता है। इसे भी अगर आप विधि-विधान से करेंगे तो इसका ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा। इस दिन आप सुबह उठकर नहा लें और इसके बाद एक कटोरी में सरसो का तेल लें। उस तेल में खुद का चेहरा देखें और इसके बाद उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

शनिवार के दिन बजरंगबली की आराधना करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन नहा-धोकर हनुमान जी की पूजा करें और उनपर सिंदूर चढ़ाएं। हनुमान जी पर चमेली का तेल अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव के प्रकोप से राहत मिलती है।

इस दिन कुछ खास मंत्र का जाप करने का भी लाभ मिलता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने के साथ ही ‘ॐ शं शनिश्चराय नम:’ का 108 बार जाप करने से शनि देव की कृपा बरसती है और इंसान को उनके कष्टों से मुक्ति मिलती है।