LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बुधवार के दिन भूल कर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो जीवन में पैसों की हो जाएगी तंगी

बुधवार के दिन भूल कर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो जीवन में प

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-पाठ करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि हर भगवान के पूजा से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, इससे आपका किया हुआ पूजा पूर्ण होता है। इस दिन कुछ ऐसे काम भी हैं जो नहीं करने चाहिए। इन कामों को करने से जीवन में गरीबी आ सकती है।

माना जाता है कि बुधवार के दिन अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ भी ऐसा न बोलें जो खराब हो, क्योंकि ये बुध ग्रह से जुड़ा है और बुध ग्रह वाणी और बु्द्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस दिन किसी को भी अपशब्द बोलने से बुध ग्रह कमजोर होता है। खासकर इस दिन पैसों के लेन-देन को लेकर बिल्कुल भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। 

बुधवार के दिन काले रंग का कपड़ा बिलकुल भी मत पहनें। ये अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपके रिश्तों पर खराब असर पड़ सकता है। बुधवार के दिन हरा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। भगवान गणेश को हरा रंग बेहद पसंद है। हरे रंग के कपड़े पहनने से गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

बुधवार के दिन गाय का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन गाय को मारकर भगाना नहीं चाहिए। गाय की सेवा करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। हरा चारा नहीं है तो आप गाय को रोटी भी खिला सकते हैं।

NSIT
Nsmch