LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शनि देव हो सकते हैं नाराज

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, शनि देव हो स

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। इसी तरह शनिवार का दिन शनि भगवान का है। उन्हें कर्मों के अनुसार फल देने वाले न्याय का देवता भी कहा जाता है। बता दें कि जिसपर भी शनि देव की कृपा बरसती है, उन लोगों के सारे काम बन जाते हैं। अगर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती किसी पर हावी हो जाती है तो उसके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें कई कामों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या क्या करना वर्जित है। 


शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है। आईए जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए। शनिवार को पूजा पाठ करने से शनि देव प्रश्न होते हैं। सबके ऊपर कृपा बरसाते हैं। इससे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन खान पान पर विशेष ध्यान रखें। 

Diarch GO


कई चीज ऐसी होती है, जिसे सप्ताह में हर दिन नहीं खा सकते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन कई चीज खाने की मनाही होती है। शनिवार के दिन मसूर की दाल खाना वर्जित माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन करते हैं, तो शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती है। 


शनिवार को मसूर की दाल खाने वालों को मंगल ग्रहण के प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन करने से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में इस दिन लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन तामसिक चीजों जैसे मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, शनि साढ़े साथी और ढैय्या चल रही हो उन्हें बिल्कुल इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

NSIT
Nsmch